महामना सेवा संस्थान ने जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को बांटे गर्म कपड़े, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। गुरुवार को महामना सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंद छात्र/ छात्राओं को गर्म जर्सियों का वितरण किया। राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल कनखल में महामना सेवा संस्थान (पंजीकृत) की ओर से डॉ. पदम प्रसाद सुवेदी एवं संस्था के महामंत्री डॉ. रमेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में तथा मुख्य अतिथि मुकेश कौशिक विधायक प्रतिनिधि द्वारा सर्वप्रथम महामना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात राज्यकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल की 50 जरूरतमंद छात्र/छात्राओं, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 16 की 25 छात्र/ छात्राओं को जर्सियों का वितरण किया गया। मंच संचालन धर्मेंद्र चौहान (संयुक्त मंत्री) तथा पी.के. जोशी मंडल उपाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मुकेश कौशिक ने कहा कि महामना सेवा संस्थान जरूरतमंदों की सहायता में अनेको कार्यक्रम प्रतिवर्ष करता रहा है जो निश्चित रूप से सराहनीय है। लोगों ने मुकेश कौशिक को उनके जन्मदिन पर बधाइयां दी और मिठाइयां वितरण की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पदम प्रकाश शर्मा (अध्यक्ष उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा), पी.के. जोशी, ललित रावत (पार्षद ऋषिकुल), सुरेश शर्मा (पार्षद कनखल), अजय कुमार, राजकुमार शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, मनोज कुमार, मीनाक्षी शर्मा, नीरज शर्मा, श्रीमती गीतांजलि शर्मा आदि उपस्थित रहे। संस्था के प्रधानाचार्य पी.के. शर्मा ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!