शांतिकुंज पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान…

हरिद्वार। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करोडों लोगों का आस्था का केन्द्र गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे। मुख्यमंत्री चौहान ने गायत्री परिवार के जनक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की पावन समाधि में अपनी भावांजलि अर्पित की। उन्होंने आचार्य के कक्ष के दर्शन, ध्यान साधना भी की। इसके पश्चात उन्होंने 1926 से सतत प्रज्वलित सिद्ध अखण्ड दीप का दर्शन कर सुख-शांति की प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख द्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या व श्रद्धेया शैल दीदी से भेंट कर आशीर्वाद व मार्गदर्शन लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज चौहान व गायत्री परिवार प्रमुख द्वय के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

अपनी निजी यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज चौहान शांतिकुंज के अलावा देव संस्कृति विश्वविद्यालय भी गए। शांतिकुंज पहुंचने पर उनका स्वागत देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉक्टर चिन्मय पंड्या, व्यवस्थापक सहित वरिष्ठ जनों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!