Home / मुख्य ख़बर / मदर्स-डे पर बीसी जेवेल्स लॉन्ज में विशेष आयोजन, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दी शुभकामनाएं…

मदर्स-डे पर बीसी जेवेल्स लॉन्ज में विशेष आयोजन, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दी शुभकामनाएं…

हरिद्वार। मदर्स-डे के अवसर पर हरिद्वार स्थित बीसी जेवेल्स लॉन्ज ज्वैलरी शोरूम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने शिरकत कर शोरूम की उपलब्धियों की सराहना की और सभी को मदर्स-डे की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर शोरूम के स्वामी एवं ज्वैलरी डिजाइनर सन्नी मल्होत्रा को हाल ही में दिल्ली में आयोजित ग्लोबल लेगेसी अवार्ड में मिले “द बेस्ट पीस ऑफ ज्वैलरी डिजाइनर ऑफ इंडिया” सम्मान के लिए भी कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बधाई दी।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार में बीसी जेवेल्स लॉन्ज ज्वैलरी शोरूम की उपलब्धियां शहर का गौरव बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह शोरूम वर्षों से अपनी विश्वसनीयता और उत्कृष्ट डिजाइनों के लिए पहचान बनाए हुए है। यहां तैयार की जाने वाली विशेष ज्वैलरी लोगों की पहली पसंद बन रही है और ग्राहक अपनी पसंद व आवश्यकता के अनुसार खास डिजाइन तैयार करा रहे हैं।
शोरूम के स्वामी सन्नी मल्होत्रा ने बताया कि मां प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सबसे विशेष स्थान रखती है। मदर्स-डे को ध्यान में रखते हुए शोरूम द्वारा विशेष थीम आधारित ज्वैलरी तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि नवजात शिशु की सुखाई गई नाभि यानी अम्बिलिकल कॉर्ड को सुरक्षित संरक्षित कर विशेष डिजाइन की ज्वैलरी बनाई जा रही है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
शोरूम संचालिका नैंसी मल्होत्रा ने कहा कि मदर्स-डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मां और बच्चे के अटूट रिश्ते को सम्मान देने का अवसर है। इसी भावना के साथ ग्राहकों के लिए भावनात्मक जुड़ाव वाली विशेष ज्वैलरी डिजाइन की गई है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्राहकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!