सावन का आखिरी सोमवार। घर बैठे करें श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोले नाथ के जलाभिषेक के दर्शन…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

कनखल / हरिद्वार। आज सावन का आखिरी सोमवार है। धर्मनगरी हरिद्वार के सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जा रहा है। कनखल स्थित भगवान शिव की ससुराल कहे जाने वाले श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है, श्रद्धालु लाइनों में लगकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं, मान्यता के अनुसार भगवान शिव पूरे सावन के महीने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान रहते हैं और भक्तों का कल्याण करते हैं, सावन के महीने श्रद्धालु भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करते हैं, सोमवार के दिन शिव पूजा का विशेष महत्व बताया गया है, इसी वजह से आज सावन के आखिरी सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच कर बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध-दही, शहद और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। पूरे सावन के महीने कनखल दक्षेश्वर महादेव में विराजमान रहे भगवान शिव तीन दिन बाद रक्षाबंधन के दिन यहां से कैलाश पर्वत के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!