बड़ी खबर। शांतिकुंज अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी को मिला वर्ष 2022 का वैश्विक प्रियदर्शिनी पुरस्कार…

हरिद्वार। शांतिकुंज अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी को वर्ष 2022 का वैश्विक प्रियदर्शिनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार श्रद्धेया शैलदीदी को उनके अध्यात्म एवं नारी जागरण के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रियदर्शिनी एकेडमी की ओर दिया गया।

श्रद्धेया शैलदीदी ने यह पुरस्कार अपने गायत्री परिवार के करोड़ों परिजनों एवं पावन गुरुसत्ता युगऋषि परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वन्दनीया माताजी के श्रीचरणों मे समर्पित कर समस्त गायत्री परिवार को गौरवान्वित किया है।

पुरस्कार समारोह वर्चुअल सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सड़क एवं परिवहन केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, सुरेश प्रभु आदि सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!