दु:खद। सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत, जानिए…

हरिद्वार। हरिद्वार में एक सड़क हादसे में भाजपा नेता की दर्दनाक मौत हो गई। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह के बाद सहारनपुर से वापस लौट रहे थे। बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे बहादराबाद थाना क्षेत्र के बेगमपुर के पास एक डंपर ने उनकी गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 45 साल के संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय कुमार की कार के परखच्चे उड़ गए। भाजपा नेता की मौत की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया। संजय कुमार की घायल पत्नी और बच्चों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने संजय कुमार के निधन को अपूर्ण क्षति बताते हुए संवेदनाएं व्यक्त की। भाजपा नेता की मौत से पार्टी में शोक की लहर है जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा ने बताया कि पार्टी के आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!