
हरिद्वार। थाना कनखल प्रभारी चौकी जगजीतपुर खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कृष्णा नगर रामलीला ग्राउंड से अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र प्रेमचंद, निवासी मोहल्ला सगरा वाला, थाना कनखल, हरिद्वार को मोटर साइकिल संख्या UK08AT/7837 पल्सर तथा 06.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना का मुकदमा संख्या 357 /22 धारा 8/21/60 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीकृत किया गया है, बाद आवश्यक कार्रवाई माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी पर पहले भी मुकदमा दर्ज है।
