हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। हरिद्वार में जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने हरिराम इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट डाला, वोट डालने के बाद अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा सशक्त लोकतंत्र है और हम सन्त सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त भारत के लिए अच्छी योजनाओं के लिए अच्छे व्यक्ति का चयन होना चाहिए, यह अधिकार भारत का संविधान भारत के नागरिकों देता है। उन्होंने कहा कि मैं सन्यासी हूं लेकिन सविधान सर्वोपरि है संवैधानिक व्यवस्था को सबसे अधिक आदर देते हुए और अपने इसी धर्म को निभाने के लिए आज मैंने मतदान किया है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।
