धूमधाम से मना जयराम पीठाधीश्वर का जन्मोत्सव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलदीप शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा भूपेंद्र हुड्डा सहित कई वीआईपी रहे मौजूद, देखें वीडियो…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। मंगलवार को धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रहमचारी महाराज का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जयराम आश्रम में आयोजित जन्मोंत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए हरियाणा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी पहुंचे। उन्होंने महाराज ब्रह्मस्वरूप ब्रहमचारी को अपनी शुभकामनएं दी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, राजस्थान की कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय पालीवाल, भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी व साधु-संतो के साथ कई गणमान्य जन भी उपस्थित रहे। सबसे पहले हवन यज्ञ किया गया, उसके बाद केक कटकर सभी ने महाराज श्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

हरिद्वार पहुंचे हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलदीप शर्मा ने कहा कि ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी ने देश भर में कई आश्रमों का निर्माण करवाया, कई अन्न क्षेत्र चलवाया, जो हमारे हरियाणा का गौरव हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम हरियाणा से शुभकामनाएं और बधाई देने आए हैं। देश में बढ़ रही लगातार महंगाई पर पर बोलते हुए कुलदीप शर्मा ने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल के भाव लगातार बढ़ रहे हैं, आज जो प्रधानमंत्री हैं इन्होंने कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कटाक्ष करते हो कहा था कि पेट्रोल के दाम प्रधानमंत्री की उम्र के साथ बढ़ रहे हैं, अब मैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि जनता पर महंगाई की मार पर पड़ रही है। जनता महंगाई से त्रस्त है और वे क्या कर रहे हैं?

इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उन्होंने महाराज श्री को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं और उनका आशीर्वाद हमें यूं ही मिलता रहे, यह मंगल कामनाएं की हैं, साथ ही उन्होंने पांच राज्यों में कांग्रेस की हार पर कहा कि यह प्रजातंत्र है हार-जीत तो लगी रहती है

इस मौके पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि उन्होंने आज अपने जन्मोंत्सव पर संकल्प लिया है कि उनके पूज्यपाद गुरु देवेंद्र ब्रह्मचारी जी ने उन्हें जो सेवा कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी थी अब उनके जीवन में जितने बसंत बाकी हैं वह अपना पूरा जीवन सेवा कार्यों में लगाते रहेंगे। जिस तरह से श्री जयराम आश्रम द्वारा गौ-सेवा, गरीब कन्याओं की शादी और शिक्षा के क्षेत्र में जो धारा बहाई जा रही है उस धारा को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!