Home / मुख्य ख़बर / चारधाम यात्रा पंजीकरण में तेजी: हरिद्वार में आठवें दिन 2869 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन…

चारधाम यात्रा पंजीकरण में तेजी: हरिद्वार में आठवें दिन 2869 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन…

हरिद्वार। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में आठवें दिन कुल 2869 यात्रियों ने पंजीकरण कराया।
जारी बुलेटिन के अनुसार, यमुनोत्री धाम के लिए 660, गंगोत्री धाम के लिए 683, केदारनाथ धाम के लिए 754 और बद्रीनाथ धाम के लिए 772 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि हेमकुंड साहिब के लिए आज भी कोई पंजीकरण नहीं हुआ।
अब तक आठ दिनों में कुल 19,369 यात्री चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर यात्रा के लिए उत्साहपूर्वक रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।
प्रशासन द्वारा पंजीकरण केंद्र पर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि यात्रा प्रक्रिया सरल और व्यवस्थित बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!