Home / मुख्य ख़बर / स्वामी सत्यदेव महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संस्कृत वेद विद्यालय का भव्य शुभारंभ…

स्वामी सत्यदेव महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संस्कृत वेद विद्यालय का भव्य शुभारंभ…

हरिद्वार। गुरुवार को श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर, सिंहद्वार ज्वालापुर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने अपने गुरु महामंडलेश्वर स्वामी सत्यदेव महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में उनके नाम पर स्वामी सत्यदेव संस्कृत वेद विद्यालय का शुभारंभ कराया। इस विद्यालय में कक्षा 06 से लेकर कक्षा 12वीं तक के संस्कृत के छात्रों को अध्य्यन करने का अवसर प्राप्त होगा।‌ गुरुवार को स्वामी सत्यदेव महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर स्वामी सत्यदेव संस्कृत वेद विद्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि मदन कौशिक ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत और वेद शिक्षा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा ऐसे विद्यालय नई पीढ़ी को संस्कार और आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी संतोषानंद देव ने कहा कि स्वामी सत्यदेव महाराज का जीवन सेवा, साधना और धर्म प्रचार को समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा दे रहे हैं। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, कुलपति रमाकांत पांडेय, आईएएस सचिन कुर्वे, आईएएस विनय शंकर पाण्डेय, आईआरएस अजय केसरी, आईपीएस, दिल्ली, राजकुमार सिंह, डीएम मयूर दीक्षित, मेलाधिकारी सोनिका, नगर आयुक्त नंदन कुमार, मेयर किरण जैसल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में साध्वी नेहा आनंद, बाबा बालक दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी शिवानंद, आचार्य विष्णु दत्त राकेश, स्वामी श्यामदास महाराज सहित अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मी गायत्री होटल्स प्रा लि, लक्ष्मी गायत्री हास्पिटल प्रा.लि, शिवा रमा, राजू दांडू, वैकंटा, सत्या दांडू हैदराबाद सहित श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्यतिथि कार्यक्रम को श्रद्धामय वातावरण प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!