राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा नेता प्रमोद खारी को दिया आशीर्वाद…

देहरादून। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा नेता प्रमोद खारी को अपना आशीर्वाद दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी निजी कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर है। कुमाऊं होने के बाद वह कल ही देहरादून अपने निजी आवास पर पहुंचे। जहां उनको दीपावली की शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। भगत दा को शुभकामनाएं देने वालों में हरिद्वार से भाजपा के युवा नेता प्रमोद खारी भी पहुंचे। भाजपा नेता प्रमोद खारी ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का आशीर्वाद लिया। प्रमोद खारी ने बताया कि महामहिम से मिलने के बाद एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

बताते चले कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का आशीर्वाद मिलना अपने आप में गौरवांवित करने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में युवाओं के लिए भगत दा एक प्रेरणास्रोत्र है। उनका आदर्श व्यक्तित्व प्रभावित करता है। हालांकि वह संवैधानिक पद पर होने के कारण राजनीति से कोसो दूर है। लेकिन उनका आशीर्वाद ही सफलता का मूल मंत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!