बसंत पंचमी पर्व पर गिरवरनाथ जन कल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट ने किया गरीबों को भोजन प्रसाद एवं वस्त्र वितरण…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। गुरुवार को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का के तत्वाधान में गरीब निराश्रित लोगों को गर्म वस्त्र एवं भोजन प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शहरी विधायक मदन कौशिक ने सैकड़ों गरीबों को कंबल एवं गर्म वस्त्र देकर भोजन प्रसाद वितरित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीब निराश्रित लोगों की सेवा करना ईश्वर पूजा के समान है। इससे मन की शुद्धि भी होती है और ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं। हम सभी को अपने सामर्थ्य अनुसार वंचित वर्ग की सेवा को आगे आना चाहिए। कमल खड़का ट्रस्ट के माध्यम से लगातार जन सेवा के कार्य कर रहे हैं। इनसे प्रेरणा लेते हुए समाज सेवा के कार्य में समाजसेवी संस्थाओं को आगे आना चाहिए।

ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी वर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक गरीब निराश्रित लोगों को लाभ पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है। और उनके साथ कोई भी व्यक्ति जुड़कर गरीब लोगों के लिए अपनी सेवा प्रदान कर सकता है। हम सभी को आगे आकर किसी ना किसी रूप में निराश्रित लोगों का सहारा बनना चाहिए।

उपाध्यक्ष सचिन शर्मा सरदार ने कहा कि समाज सेवा के कार्यों में ट्रस्ट लगातार अपनी सहभागिता निभाता चला रहा है। हरिद्वार सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्येक असहाय नागरिक तक मदद पहुंचाना और समाज को सेवा के प्रति जागरूक करना ही हम सभी का कर्तव्य है। इसलिए सभी को आगे आकर मिलजुल कर एक सशक्त समाज का निर्माण करना होगा।

इस अवसर पर नरेश बेदी, सुजाता बेदी,गीता देवी राजपूत, मीनाक्षी राजपूत, अनुराधा राजपूत, जिया महत, सपना खड़का, पण्डित प्रकाश रूवाली, नितिन श्रोत्रिय, खिलानंद भट्ट, मजोज शर्मा, अनुज जोशी, ढाल प्रसाद आर्याल, अभयराम, अमन सैनी, चंद्रशेखर जोशी,जुल्फिकार अली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!