Home / शिक्षा / एसडीआईएमटी में फेयरवेल पार्टी का आयोजन…

एसडीआईएमटी में फेयरवेल पार्टी का आयोजन…

हरिद्वार। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सीनियर छात्रों को भावभीनी विदाई दी। समारोह में जीवांशी को मिस फेयरवेल तथा बादल राठी को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी एवं शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का समन्वय दिव्या राजपूत और विकास अग्रवाल ने किया। वहीं पायल, हर्षिता, नेहा, खुशी, शीव और नैना ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया। टीया और शालिनी ने मंच संचालन कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।
फेयरवेल समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सोलो रैंप वॉक, सोलो डांस और ड्यूट डांस जैसी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। जूरी द्वारा प्रतिभागियों से पूछे गए सवालों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर मिस्टर एवं मिस फेयरवेल का चयन किया गया।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में संस्थान के अशोक कुमार गौतम, डीन एकेडमिक्स अंजुम सिद्दीकी, ऋचा ओहरी, पंकज चौधरी, अनुराग गुप्ता, वर्षा रानी, दिलखुश कुमार, सुधांशु जगता, वैशाली चौहान, आशीष कुमार, कशीश धीमान, उमेश कुमार, धरणीधर वाग्ले, देवेंद्र सिंह रावत और ज्योति राजपूत सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!