Home / मुख्य ख़बर / सूचना विभाग में हर शनिवार रहेगा “नो व्हीकल डे”…

सूचना विभाग में हर शनिवार रहेगा “नो व्हीकल डे”…

देहरादून। ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाया जाएगा। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं।
महानिदेशक सूचना ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे प्रत्येक शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, साइकिल अथवा अन्य पर्यावरण अनुकूल साधनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव का आधार बनते हैं और यह पहल ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को मजबूती प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि सूचना विभाग स्वयं इस पहल को अपनाकर समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। “नो व्हीकल डे” के माध्यम से ईंधन की बचत के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!