Home / मुख्य ख़बर / संपादक एवं समाजसेवी गुरप्रीत कालरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा, शुभचिंतकों ने दी बधाइयां…

संपादक एवं समाजसेवी गुरप्रीत कालरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा, शुभचिंतकों ने दी बधाइयां…

हरिद्वार। दैनिक अमृत गंगा अखबार के संपादक, न्यूज़ पोर्टल अमृत गंगा न्यूज डॉट कॉम के संपादक एवं समाजसेवी गुरप्रीत कालरा का जन्मदिन बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जन्मदिन के अवसर पर उनके शुभचिंतकों, मित्रों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं।
प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी सहित तमाम लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से गुरप्रीत कालरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि गुरप्रीत कालरा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने गुरप्रीत कालरा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
सोशल मीडिया पर गुरप्रीत कालरा को जन्मदिन की बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। शुभचिंतकों ने उनके निरंतर सफल एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!