हरिद्वार। हरिद्वार सीट पर इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। एसएमजेएन मतदान केंद्र के बाहर दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, बताया जा रहा है कि दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगा रहे थे, जिस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया, फिर क्या था कांग्रेस के कार्यकर्ता भी आमने-सामने आ गए, हंगामे की सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नरेश चौधरी मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
हरिद्वार में मतदान के दौरान इस केंद्र पर आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता, जमकर हंगामा। देखें वीडियो…










