भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हरिद्वार दौरे से पूर्व जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण…

हरिद्वार। रविवार 27 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हरिद्वार दौरे से पूर्व शुक्रवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया और कार्यक्रम स्थल पर होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की तैयारी की समीक्षा की गई तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिकुल परिसर में आकर वृक्षारोपण करेंगे तत्पश्चात बूथ नंबर 174 के कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे, उसके बाद वें देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज जाएंगे और उसके बाद पीलीभीत हाउस हरिद्वार में उत्तराखंड बीजेपी की प्रदेश की कोर टीम के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे कार्यक्रम में उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहेंगे।
आज के निरीक्षण में जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला महामंत्री आशु चौधरी, लव शर्मा, सचिन शर्मा, सूर्यकांत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!