Home / मुख्य ख़बर / ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंगलवार को 16 हजार से अधिक यात्रियों ने कराया चारधाम यात्रा पंजीकरण…

ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंगलवार को 16 हजार से अधिक यात्रियों ने कराया चारधाम यात्रा पंजीकरण…

हरिद्वार। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर मंगलवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।
प्रशासन द्वारा जारी यात्री पंजीकरण बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को कुल 16,138 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया। इनमें सबसे अधिक पंजीकरण केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के लिए हुए।
जारी आंकड़ों के अनुसार यमुनोत्री धाम के लिए 3,680, गंगोत्री धाम के लिए 3,697, केदारनाथ धाम के लिए 4,432 तथा बद्रीनाथ धाम के लिए 4,329 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। वहीं हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए मंगलवार को कोई पंजीकरण नहीं हुआ।
प्रशासन के मुताबिक विभिन्न राज्यों से हरिद्वार पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 02 लाख 10 हजार 310 यात्रियों का चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण किया जा चुका है।
चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन की ओर से पंजीकरण केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क, प्रतीक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!