कुंभ मेले में बन रही सड़कों की खराब गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी ने कनखल चौक बाज़ार पर सड़क निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए शहरी विकास मंत्री व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। कुछ दिन पूर्व कटहरा बाजार की सड़क धंस गयी थी और अब कनखल झंडा चौक पर निर्माणाधीन सड़क धंसना भाजपा के जनप्रतिनिधियों की लापरवाही को दर्शा रहा है। निर्माण कार्यों में जमकर बंदरबांट की जा रही है। कमीशन के चक्कर में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। संजय अग्रवाल ने कहा कि शहरी विकास मंत्री व प्रशासन भी निर्माण कार्यो की कोई जांच नहीं कर रहे हैं। शहरवासियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। नवनिर्मित सड़कें भी वाहनों का बोझ नहीं सहन कर पा रही हैं।


कनखल ब्लाॅक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि कुम्भ निर्माण कार्यों के नाम पर खुले रूप में पैसे की लूट की जा रही है। जनता की उम्मीदों पर भाजपा जनप्रतिनिधि खरे नहीं उतर रहे हैं। निर्माण कार्यो पर लगातार प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। निर्माणदायी विभाग के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। कमीशन के चक्कर में निर्माण कार्यो में जमकर घोटाला किया जा रहा है। आए दिन सड़कों पर वाहन पलट रहे हैं। कभी भी बड़ी दुघर्टनाएं हो सकती हैं। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जीरो टालरेंस की बात तो करते हैं लेकिन निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मुख्यमंत्री भी विफल साबित हो रहे हैं। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि मंत्री मदन कौशिक व हरिद्वार सांसद निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर चुप्पी साधे हुए हैं। विभाग के अधिकारी बेलगाम होकर अनियोजित निर्माण करने में लगे हुए हैं। कनखल चौक पर नयी सड़क का धंसना सरकार की कारगुजारी को दर्शा रहा है।

प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, हिमांशु बहुगुणा, विजय गुप्ता, लव कुमार गुप्ता, अशोक पाराशर, यशवंत सैनी, कपिल गुप्ता, महेंद्र अरोड़ा, वसीम सलमानी, जितेंद्र सिंह, सुंदर सिंह मनवाल, सुमित भाटिया, सचिन जोन, सतेंद्र वशिष्ठ, हर्ष लोधी, सन्नी लोधी, सपना सिंह, कौशल राजपूत, सोनिया खत्री, राजकुमार, नितिन कश्यप, सूरज, संजय, आनंद, प्रेम शर्मा, अनिल भास्कर, सुनील कुमार, अजय मुखीया, अमित राजपूत, अजय दास, संदीप कुमार, राजीव अरोड़ा, जितेंद्र सिंह आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!