हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, सम्मान कर सौंपा 25 लाख का चैक, जानिये
हरिद्वार/ तुषार गुप्ता

हरिद्वार– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार पहुंचकर हॉकी स्टार वंदना कटारिया से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया के घर पहुंच कर वंदना कटारिया को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25 लाख रुपए का चेक सौंपा और बधाई दी। सीएम धामी ने कहा कि ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है वंदना कटारिया ने भी हैट्रिक लगाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इसलिए उन्हें सम्मान राशि दी गई है और तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश की दूसरी बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम का ब्रांड अंबेडकर भी बनाया गया है। हॉकी स्टार वंदना कटारिया ने भी सीएम से मिले सम्मान का शुक्रिया अदा किया।