Home / मुख्य ख़बर / मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार में करेंगे कुम्भ कार्यों का शिलान्यास…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार में करेंगे कुम्भ कार्यों का शिलान्यास…

हरिद्वार। कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 21 फरवरी 2026 को हरिद्वार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे कुम्भ मेला से संबंधित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:00 बजे सीसीआर भवन, हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां वे कुम्भ मेला के लिए स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करने के उपरांत कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर मेला प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मेलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पूर्ण तैयारी, अद्यतन प्रगति रिपोर्ट और आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित समय से पूर्व बैठक स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
कुम्भ मेला-2027 को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!