Home / मुख्य ख़बर / चारधाम यात्रा: सोमवार को ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में 1441 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन…

चारधाम यात्रा: सोमवार को ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में 1441 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन…

हरिद्वार। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में सोमवार को विभिन्न राज्यों से आए 1441 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।
जारी पंजीकरण बुलेटिन के अनुसार यमुनोत्री धाम के लिए 232, गंगोत्री धाम के लिए 234, केदारनाथ धाम के लिए 482 तथा बद्रीनाथ धाम के लिए 493 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। जबकि हेमकुंड साहिब के लिए सोमवार को कोई पंजीकरण नहीं हुआ।
चारधाम यात्रा के प्रमुख धामों में केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया, जिससे इन दोनों धामों के प्रति यात्रियों की विशेष आस्था और उत्साह देखने को मिला।
प्रशासन के अनुसार ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 04 लाख 46 हजार 238 यात्रियों का पंजीकरण किया जा चुका है। यात्रा सीजन के दौरान केंद्र पर यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पंजीकरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
चारधाम यात्रा के लिए देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं, जिससे यात्रा मार्गों और पंजीकरण केंद्रों पर लगातार चहल-पहल बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!