पूर्व राज्य मंत्री पर कुकर्म के प्रयास सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज, जानिए…

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली में पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य के खिलाफ कुकर्म का प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ है। विनोद आर्य अंकिता भंडारी मर्डर केस के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता हैं और हरिद्वार में स्वदेशी फार्मेसी के मालिक हैं, उनके खिलाफ यह मुकदमा उनके ड्राइवर ने दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि…

कोतवाली ज्वालापुर पर मंगलवार 13/12/2022 को वादी रोहन कांबोज पुत्र अजय कांबोज निवासी शिव कॉलोनी छूटमलपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर पर डॉ. विनोद आर्य (पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार) पुत्र नामालूम निवासी आर्य नगर गली नंबर 04 व 05 निकट स्वदेशी आयुर्वेदिक कोतवाली ज्वालापुर द्वारा वादी रोहन कंबोज (जो कि अभियुक्त डॉक्टर विनोद आर्य के यहां ड्राइवर का कार्य करता था) के साथ अप्राकृतिक संभोग करने का प्रयास करने, मारपीट व गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने व सहारनपुर में जान से मारने की नियत से गाड़ी को टक्कर मरवाकर घायल करने के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 742/2022 धारा 377,511,307,323,504,506 आईपीसी पंजीकृत किया गया। इसकी विवेचना उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!