हरिद्वार में ब्रह्मर्षि अंगिरा धीमान ब्राह्मण घाट का हुआ लोकार्पण

 
हरिद्वार, आज  ऋषिकुल  के पास  “भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा” की संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें “ब्रह्मऋषि अंगिरा धीमान ब्राह्मण घाट” का लोकार्पण किया गया, जिसमे भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर लाल धीमान के द्वारा सर्वप्रथम यज्ञ किया गया और भगवान विश्वकर्मा एवं अंगिरा जी की पूजा की गई, और विश्वकर्मा आरती के साथ यज्ञ का समापन किया गया।

इस अवसर पर महासभा के संस्थापक ओर विश्वकर्मा वैदिक पत्रिका के सम्पादक केदारनाथ धीमान ने सभी धीमान समाज तथा समस्त विश्वकर्मा समाज और महासभा के पदाधिकारियोंको बधाई दी और सभी आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात सभी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। जिसमे अध्यक्ष सुंदर लाल धीमान द्वारा कहा गया की भारतीय धीमान ब्राह्मण समाज के हितों की रक्षा करते हुए समाज को संगठित करना है ।

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा  ने कहा की समाज के वंचित लोगों को समाज से  जोड़कर समाज की मुख्य धारा में लाना है, एवं कोटद्वार से आए  सीताराम धीमान ने जिला पौडी की कार्यकारिणी गठित का प्रमाण पत्र उत्तराखंड के अध्यक्ष  अरूण धीमान  को सौंपा। तत्पश्चात घाट की स्वच्छता कमेटी का गठन किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र धीमान, एडवोकेट ने किया। 


कार्यक्रम में भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर लाल धीमान, खतौली,  संस्थापक सदस्य केदारनाथ धीमान,  राष्ट्रीय संरक्षक विनीत धीमान, डॉ. अनिल धीमान हरिद्वार, प्रवीण कुमार धीमान खतौली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश धीमान, भगवानपुर, राष्ट्रीय महामंत्री विरेन्द्र धीमान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम कैलाश धीमान,
राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित गोपाल धीमान, बिजनौर, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती कल्पना धीमान, दिल्ली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीमान सहारनपुर, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरूण धीमान हरिद्वार, उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री रवि धीमान देहरादून, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष इंजी० अशोक शर्मा सहारनपुर,
उत्तर प्रदेश के महामंत्री विनय हटवाल धीमान मेरठ, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश धीमान सहारनपुर, ओम प्रकाश धीमान,  शुभम धीमान, बिजनौर, अनिल धीमान, हरिद्वार
उत्तराखंड प्रदेश संरक्षक मामचंद धीमान,  प्रदेश उपाध्यक्ष नाथू राम धीमान, लक्सर, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र धीमान देहरादून, हरिद्वार जिलाध्यक्ष इं० सुशील शर्मा, जिला मंत्री इं० ऋषिपाल धीमान, कोषाध्यक्ष मा० अशोक शर्मा , ऋषिपाल धीमान,  नरेश धीमान मंगलौर,  महेश धीमान थीथकी मंगलौर, दिनेशकुमार धीमान कनखल, सुमन धीमान, मीरा शर्मा, सूर्यकांत धीमान खतौली, ओमपाल धीमान, ममता धीमान, मनीष धीमान, रमन धीमान हरिद्वार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!