ब्रह्मलीन बिंदु गिरि का समूचा जीवन मां मनसा देवी को था समर्पित -श्रीमहंत रविंद्र पुरी।

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में मां मनसा देवी मंदिर की ट्रस्टी ब्रह्मलीन बिंदु गिरि का षोडशी भंडारा आयोजित किया गया जिसमे संतो-महंतो गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन बिंदु गिरि का समूचा जीवन मां मनसा देवी को समर्पित रहा उन्होंने जीवन पर्यंत सनातन धर्म संस्कृति के लिए कार्य किया और मां मनसा देवी की समर्पण भाव से सेवा की। उन्होंने कहा कि बिंदु गिरि ने गोस्वामी समाज को भी उत्तराखंड में एकजुट करने का काम किया।आरएसएस क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने ब्रह्मलीन बिंदु गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बिंदु गिरि का जीवन सादगी भरा था वे हमेशा मां मनसा देवी मंदिर के विकास की बात करते हुए मां मनसा देवी के दर्शन करने आने वाले भक्तों को सुख-सुविधा मुहैया कराने पर जोर देती थी। उन्होंने मां मनसा देवी की सच्चे मन से सेवा की।
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन बिंदु गिरि बड़ी सरल स्वभाव मृदुभाषी कुशल व्यवहार की प्रतिमूर्ति थी उनका जीवन सादगी और प्रेम से ओत प्रोत था। ब्रह्मलीन बिंदु गिरि कोश्रवण नाथ मठ में आरएसएस प्रचार प्रमुख पदम सिंह, महंत रवि पुरी, दिगंबर रघुवन, मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी दिगंबर राज गिरि, अनिल शर्मा व सीमा गिरि, प्रदीप शर्मा, पं. अधीर कौशिक, मनोज मंत्री, महेश गिरि, बलराम गिरि, प्रमोद गिरि, प्रदीप गिरि, शिवांग गिरि, तमन्ना, भावना, सपना, प्रियंक, सागर, अनूप, दीपक सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!