
हरिद्वार / मंगलौर। कुछ समय पश्चात प्रारंभ होने जा रहे कांवड़ मेला 2025 हेतु सुदृढ पुलिस प्रबंधन/यातायात व्यवस्थान तथा आपसी तालमेल के जरिए कांवड़ मेला 2025 को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से पुनः शुक्रवार को कोतवाली मंगलौर क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड पुलिस के पुलिस अधिकारियों द्वारा आपस में बेहतर तालमेल के साथ कांवड़ मेला सम्पन कराने के उद्देश्य से गोष्टी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में ट्रैफिक प्लान, भीड़ नियंत्रण, डायवर्सन प्लान के अतिरिक्त एक्टिव अपराधी व H.S सूची का आदान-प्रदान किया गया व डीजे की लम्बाई व चौड़ाई वाहन के हिसाब से लागू करने व डीजे पर केवल धार्मिक गाने बजाये जाने आदि मे अनेक विषयों पर चर्चा हुई।
उक्त गोष्ठी मे एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा, एसपी रूरल शेखर सुयाल, सिद्धार्थ वर्मा पुलिस अधीक्षक यातायात सहारनपुर, अतुल चौधरी पुलिस अधीक्षक यातायात मु.नगर, विवेक कुमार, सीओ मंगलौर नरेन्द्र पंत, सीओ रुडकी, क्षेत्राधिकारी यातायात हरिद्वार, मु.नगर, सहानपुर , प्रभारी निरी. मंगलौर, प्रभारी निरी. भगवानपुर, रूड़की, झबरेड़ा, निरी. यातायात हरिद्वार, रूड़की थानाध्यक्ष पुरकाजी आदि अनेक चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
गोष्ठी समाप्ती पश्चात एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र मैहरा की अगुवाई में पुलिस टीम ने कांवड़ मेला क्षेत्र से संबंधित यात्रामार्ग आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
