Home / मुख्य ख़बर / गंग नहर में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद, एसडीआरएफ का सर्च अभियान पूरा…

गंग नहर में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद, एसडीआरएफ का सर्च अभियान पूरा…

हरिद्वार / पिरान कलियर। पिरान कलियर क्षेत्र में 26 मार्च को गंग नहर में नहाते समय डूबे दोनों युवकों के शव आखिरकार एसडीआरएफ ने बरामद कर लिए हैं। कई दिनों से लगातार चलाए जा रहे सघन सर्च अभियान के बाद दोनों शव मिलने से परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।
दरअसल 26 मार्च को दो युवक गंग नहर में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए थे। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ लक्सर टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। एसआई आशीष त्यागी के नेतृत्व में टीम पिछले कई दिनों से लगातार गंग नहर में गहन तलाशी अभियान चला रही थी।
इस दौरान पहले युवक मोनिस (17 वर्ष) निवासी कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर का शव पूर्व में रुड़की के पास गंग नहर से बरामद किया गया था। इसके बाद आज दूसरे युवक आसिफ (17 वर्ष) निवासी लोनी, गाजियाबाद का शव भी एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया।
एसडीआरएफ ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!