बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष, कई पार्षदों और कई मंडल अध्यक्षों ने कनखल थाने का किया घिराव, जानिए पूरा मामला…

हरिद्वार। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल, पार्षद नितिन माना, खड़खड़ी के मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर, मध्य हरिद्वार के मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पुष्पेंद्र जोशी, डॉ. विशाल गर्ग सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कनखल थाने का घिराव कर धरना प्रदर्शन किया।

दरअसल कल दो पक्षों में विवाद के चलते कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट पीड़ित के बुलाने पर थाना कनखल पहुंचे थे, तभी थाने में ड्यूटी पर तैनात दरोगा धन राम शर्मा ने मंडल अध्यक्ष सहित अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बदजुबानी की, जिससे नाराज आज बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता थाना कनखल पर इकट्ठा हुए और थाने के गेट पर बैठकर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने लगे, इस दौरान मौके पर जाम की स्थिति भी पैदा हो गई, काफी देर चले धरने प्रदर्शन के बाद सीओ सिटी मनोज ठाकुर मौके पर पहुंचे और उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं की मांग को मानते हुए दरोगा धनराम शर्मा को तत्काल सीओ कार्यालय से अटैच करने का आश्वासन दिया। 03 दिन बाद कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।

धरना समाप्त होने के बाद कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!