
हरिद्वार। भूपतवाला में आज हुई संतों की बैठक के बाद संतो ने इस्लाम और जिहादियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर राकेन्द्र कठैत तहरीर लेने शाम्भवी आश्रम पहुंचे। यहां पर संतो और वसीम रिजवी ने पुलिस को तहरीर दी।
बता दें कि वसीम रिजवी और अन्य सन्तों के खिलाफ नगर कोतवाली में पहले से ही एफआईआर दर्ज है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार पुलिस पर एक विशेष वर्ग द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने वसीम रिजवी को गिरफ्तार तो नहीं किया बल्कि उनके द्वारा दी गई तहरीर को रिसीव करने स्वयं पुलिस आश्रम पहुंची।
