
हरिद्वार / कनखल। बुधवार को सीबीएसई दसवी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ जिसमे शिवडेल स्कूल के छात्र-छात्राओं में रूद्र प्रताप सिंह ने 98.6 % के साथ प्रथम स्थान, अभिनन्दन गुप्ता, अभिनव सिंह एवं अन्वी मित्तल ने 97.8 .% के साथ दूसरा स्थान और गार्गी वार्ष्णेय ने 96.4% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी में जिज्ञासा और भव्या ने 100 अंक, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस में रूद्र प्रताप सिंह, अभिनव सिंह और प्रथम श्रीवास्तव ने 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया.
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक स्वामी शरद पुरी एवं स्कूल के प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार बंसल ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया।
