Home / मुख्य ख़बर / गैंगवार की बड़ी साजिश नाकाम: कुख्यात शूटर संदीप चौहान उर्फ सनिया गिरफ्तार, 03 तमंचे व कारतूस बरामद…

गैंगवार की बड़ी साजिश नाकाम: कुख्यात शूटर संदीप चौहान उर्फ सनिया गिरफ्तार, 03 तमंचे व कारतूस बरामद…

उत्तराखण्ड / रुद्रपुर। उत्तराखंड एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गैंगवार की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने कुख्यात शूटर संदीप चौहान उर्फ सनिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन अवैध 315 बोर तमंचे और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी दूसरे गैंग के लोगों की हत्या की फिराक में इलाके में घूम रहा था। इसी बीच एसटीएफ को उसकी गतिविधियों की सटीक सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने रुद्रपुर पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि संदीप चौहान के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लूट, डकैती और हत्या के प्रयास सहित दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह रामपुर और ऊधमसिंह नगर में दर्ज कई मामलों में फरार भी चल रहा था।
कार्रवाई के दौरान उसके कुछ अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस अब फरार बदमाशों और इस साजिश से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!