सशत्र सीमा बल ने पूरा किया 1 लाख 51 हजार पौधे रोपण का लक्ष्य

रानीखेत (सतीश जोशी): सशत्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय रानीखेत द्वारा वृहद वृृ़क्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को सशत्र सीमा बल सीमान्त मुख्यालय द्वारा महानिरीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विभिन्न प्रजातियों के 270 पौधौ का सीमान्त मुख्यालय के पास ताड़ीखेत सड़क के किनारे भू-भाग में बल कार्मियों द्वारा रोपण किया गया। एसएसबी को शुक्रवार तक 1 लाख 51 हजार पौधे रोपण करने का लक्ष्य दिया गया था। सीमान्त मुख्यालय ने शुक्रवार को 270 पौधे लगाकर लक्ष्य पूरा कर लिया। महानिरीक्षक अमित कुमार ने गृह मंत्रालय द्वारा दिये गए लख्य को समय पर पूरा करने पर एसएसबी जवानों को बधाई दी है।इस दौरान राम कुमार प्रसाद, अमित कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी कोमल चन्द्र जोशी, उप कमांडेंट दीपक कुमार, सहायक कमांडेंट नरेन्द्र कुमार सहित एसएसबी के जवानों नें उक्त वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!