Home / शिक्षा / 16 जून से एसएमजेएन पीजी कॉलेज में तीरंदाज़ी का महाकुंभ…

16 जून से एसएमजेएन पीजी कॉलेज में तीरंदाज़ी का महाकुंभ…

हरिद्वार। मंगलवार 16 जून से  एसएमजेएन पीजी कॉलेज का खेल मैदान एक भव्य ऐतिहासिक खेल आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय स्तर के ‘तीरंदाज़ी महाकुंभ’ का आगाज़ होने जा रहा है, जिसमें अपनी तीरंदाज़ी कला का जौहर दिखाने के लिए देश के कोने-कोने से धुरंधर जुटेंगे।
इस भव्य खेल महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी महाराज द्वारा किया जाएगा। श्रीमहंत के सानिध्य में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ होगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा परिषद के सदस्य एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार बत्रा उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
विशेष जानकारी देते हुए रमेश प्रसाद और कुलदीप चौहान ने बताया कि इस तीरंदाज़ी महाकुंभ को लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह है। प्रतियोगिता में संपूर्ण देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से 500 से अधिक शीर्ष धनुर्धर और प्रतिभागी अपनी चुनौती पेश करने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। खेल मैदान पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को एक बेहतरीन खेल माहौल मिल सके।
यह आयोजन न केवल उत्तराखंड बल्कि देश के खेल परिदृश्य में तीरंदाज़ी को एक नई ऊंचाई देने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!