हरिद्वार में सफाई व्यवस्था को लेकर गुस्साए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूर्व मंडी अध्यक्ष के नेतृत्व में सीटी, भोपू बजाकर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें वीडियो…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। गुरुवार को हरिद्वार में नगर निगम प्रशासन की लापरवाही की कारण माँ गंगा के घाटों पर कूड़ा-करकट, फैली गंदगी से बेहाल सफाई व्यवस्था का पूर्ण रूप से संचालन ना होने के कारण गुस्साए आक्रोशित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने की मांग को लेकर नगर निगम प्रशासन को गहरी नींद से जगाने के लिए सीटी और भोपू बजाकर आक्रोशित होकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से मांग भी की कि तीर्थ नगरी घाटों पर लगभग एक महीने से नमामि गंगे, स्पर्श गंगा, स्वच्छ गंगा योजना के तहत प्रतिदिन की जाने वाली सफाई व्यवस्था का संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित कर युद्धस्तर पर सफाई व्यवस्था पुनः संचालित किए जाने की मांग को भी दोहराया।

संजय चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष, कृषि उत्पादन मंडी समिति, हरिद्वार।

इस अवसर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि सीटी बजाकर नगर निगम प्रशासन को गहरी नींद से जगाने का प्रयास किया जा रहा है, आने वाले दिनों में माँ गंगा के घाटों की सफाई व्यवस्था संचालित ना होने के कारण नगर निगम प्रशासन की घोर लापरवाही की वजह से संक्रमण वैश्विक महामारी फैलने की पूरी संभावना बनी हुई है। उत्तराखंड सरकार द्वारा शीघ्र ही प्राथमिकता के आधार पर माँ गंगा के संरक्षण के लिए चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजना नमामि गंगे, स्पर्श गंगा, स्वच्छ गंगा, भारत स्वच्छता मिशन की समीक्षा कर सफाई व्यवस्था को पुनः पटरी पर लाने की आवश्यकता है। चोपड़ा ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम प्रशासन द्वारा माँ गंगा के घाटों पर सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर रूप से अभियान नहीं चलाता है तो सामाजिक संगठनों के साथ नगर निगम का घेराव कर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाए जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

माँ गंगा के घाटों पर सुचारू रूप से सफाई व्यवस्था को पुनः की भांति संचालित करने की मांग के साथ नगर निगम प्रशासन के खिलाफ सिटी बजाकर जोरदार प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारियों में राजेंद्र पाल, प्रभात चौधरी, वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, नितिन शर्मा, अनिल जैन, भोला शर्मा, मनीष शर्मा, चंदन सिंह रावत, जय सिंह बिष्ट, बिजेंदर, नईम सलमानी, हरिकिशन, ओमप्रकाश भाटिया आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!