आजादी का अमृत महोत्सव। शौर्य दीवार पर अमर शहीदों को दी पुष्पांजलि, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। सोमवार को एसएमजेएन (पी.जी.) काॅलेज में स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम इस अवसर पर श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, माँ मंशा मन्दिर ट्रस्ट, अध्यक्ष, काॅलेज प्रबन्ध समिति, श्रीमहन्त राम रतन गिरि जी महाराज, सचिव काॅलेज प्रबन्ध समिति, एवं प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् शहीदों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर राष्ट्रगान गाया गया तथा काॅलेज में बनायी गयी शौर्य दीवार पर देश के अमर शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की, इससे पूर्व छात्र-छात्राओं प्राध्यापकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन सी सी के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज ने अपने संदेश में सभी राष्ट्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमें भारतवर्ष को आजाद कराने में हुए शहीदों के सपनों का भारत बनाने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नयी शिक्षा नीति से छात्र छात्राओं को अपने मनोकूल विषय चुनाव की आज़ादी होगी।

काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने स्वतंत्रता दिवस की अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि आज हमारी राष्ट्रीय एकता का परिणाम तिरंगा अपने सर्वोच्च स्थान पर गर्व के साथ फहरा रहा है। हमें अपने देश की एकता व अखण्डता पर गर्व करना चाहिए। प्राचार्य डाॅ. बत्रा ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से ही हम निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले युवा वर्ग की राष्ट्र निर्माण में विशेष भूमिका होती है, अतः इस शक्ति का प्रयोग दायित्वबोध की संस्कृति विकसित करने में किया जाना चाहिए। इस अवसर पर डाॅ. सुनील बत्रा ने डॉ संदीप कुमार शर्मा, निदेशक, उच्च शिक्षा हल्द्वानी का शुभकामना संदेश भी पढ़कर सुनाया।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ. संजय माहेश्वरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कालेज प्रागंण में देश के स्वतंत्रता आन्दोलनकारी वीर शहीदों की स्मृति में एक पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया। पौधों की एक साल तक देखभाल एवं परवरिश की जिम्मेदारी बिन्दु गिरी पूर्व छात्रा एवं उनकी टीम को दी गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. आशा शर्मा, श्रीमती रिंकल गोयल, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, डॉ. रेणु शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, सुगन्धा वर्मा रिचा मिनोचा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. पदमावती तनेजा, विनीत सक्सेना, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, प्रिंस श्रेात्रिय, डाॅ. सरोज शर्मा, वैभव बत्रा, मोहन चन्द्र पाण्डेय, सहित एन.सी.सी. कैडेट शुभी कुर्ल सीनियर अंडर आफिसर, ज्योति अंडर ओफिसर, मोहिनी कश्यप, शिवानी त्यागी अर्शिका, विशाल बंसल, गौरव बंसल, सहित काॅलेज के छात्र-छात्रा शिक्षणेतर कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!