अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्रपुरी महाराज ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। महंत श्री रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को को शॉल, रुद्राक्ष की माला, पुष्पगुच्छ और गंगाजली भेंट की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का आशीर्वाद उनके लिए पावन धरोहर के रूप में है, उन्होंने महंत रविंद्रपुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े द्वारा कोरोना काल में मानवता के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर महंत श्री रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक ईमानदार और साफ-सुथरी छवि के कुशल प्रशासक हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में भाजपा को फिर से सत्ता में लाकर एक इतिहास रचा है और उनके नेतृत्व में प्रदेश तरक्की कर रहा है तथा प्रदेश का भविष्य उनके हाथों में सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!