अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने एमपी के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के साथ खेली होली…

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के साथ फूलों से होली खेली और मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। उज्जैन स्थित निरंजनी अखाड़े में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के साथ होली खेलने के दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुुरी महाराज ने कहा कि होली एकता अखंडता का संदेश देती और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश प्रगति और विकास की नित नई गाथा लिख रहा है। मध्य प्रदेश में सनातन परंपराएं मजबूत हुई हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।