चरण पादुका मंदिर में चंद्रयान की सफलता के लिए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने किया विशेष अनुष्ठान…

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने चंद्रयान-03 लॉन्च करने पर इसरो की पूरी टीम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोटी को शुभकामनाएं दी हैं। चंद्रयान की सफलता के लिए चरण पादुका मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया है। आशीर्वाद देते हुए कहा कि चंद्रयान की टीम चंद्र पर पहुंचेगी और सफल होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सपना है वो साकार होगा।

ये बातें उन्होंने चरण पादुका में चल रहे विशेष अनुष्ठान के दौरान मीडिया से बातचीत में कहीं हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी प्रयास किया है। वर्ष 2019 में भी चंद्रयान भेजा गया था। परंतु कुछ कमी हुई थी। इस बार हम सभी साधु संतों ने भी पूरी मंत्रों के साथ आराधना और उपासना की है। जिससे ऊर्जा मिले और चंद्रयान चांद पर पहुंच जाए। हमारा पूरा आशीर्वाद है चंद्रयान और पूरी टीम को सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो प्रयास है उसमें सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने बताया कि सावन महादेव चरण पादुका मंदिर में विशेष तौर पर वह अनुष्ठान करते हैं लेकिन इस बार चंद्रयान की सफलता के लिए विशेष अनुष्ठान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार भारत को बुलंदियों पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। चंद्रयान को लेकर उनका जो सपना है वह जरूर साकार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यों से भारत की विश्व में अलग पहचान बनी है। आगामी 2024 में नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। संत समाज का आशीर्वाद उनके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!