चंद्रयान की सफलता के लिए मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने किया अनुष्ठान, देखें वीडियो…

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में चंद्रयान -03 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की ओर से किए जा रहे विशेष अनुष्ठान का समापन हो गया अनुष्ठान 16 जुलाई से प्रारंभ किया गया था जो लगातार चल रहा था और आज बुधवार को संपन्न हुआ है। हवन यज्ञ कर मंत्रोंच्चारण के साथ आहुति दी। चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए भी कामना की कि वह देश को विकास की राह पर लेकर हमेशा आगे बढ़े।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं अध्यक्ष मां मनसा देवी ट्रस्ट।

इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि करीब चार साल बाद आज फिर पूरे भारत के लिए ऐसा खुशी का मौका है, जब इसरो अपना अधूरा काम पूरा करने जा रहा है। चंद्रयान -03 चांद की सतह पर पहुंचेगा और लैंडिंग के बाद ही लैंडर और रोवर चांद के एक दिन यानी धरती के 14 दिन के लिए एक्टिवेट हो जाएंगे। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिले इसी कामना के साथ विशेष तौर पर यज्ञ कर चंद्रयान की सफलता के लिए कामना की गई है।
उन्होंने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों की ओर से शुरू किया गया कार्यक्रम अवश्य सफल होगा। कहा कि चंद्रयान -03 की सफलता से पूरी दुनिया भारत की ताकत देखेगी। कहा कि चंद्रमा को भोलेनाथ अपने शीश पर धारण करते हैं, वे ही हमें सफलता देंगे, जो भारत के लिए यह गर्व की बात है।

भारत माता मंदिर के महंत एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़े प्रयासों से इसरो के वैज्ञानिकों ने फिर से चंद्रयान -03 की लॉन्चिंग की थी। अब वह समय दूर नहीं है जब चंद्रयान लैंडिंग में सफलता मिलेगी। देश और दुनिया में भारत की अलग ही पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि संत समाज का आशीर्वाद इसरो के वैज्ञानिकों के साथ है। उन्हें इसमें सफलता मिलकर रहेगी।

यज्ञ में राजपुरी, रतन गिरी, अमित गिरी, रामसेवक गिरी, जगदीशानंद गिरी, स्वामी जीवन गिरी, लोकेश भारती, राघवेंद्र गिरी, सुमित गिरी, अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, टीना टुटेजा, प्रतीक सूरी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!