Home / मुख्य ख़बर / अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, 150 से अधिक हटाए कब्जे…

अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, 150 से अधिक हटाए कब्जे…

हरिद्वार। चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में भीमगोड़ा और खड़खड़ी क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
उप जिलाधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 150 से अधिक अतिक्रमण हटाए। अभियान के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर 05 सिलेंडर जब्त किए गए।
इसके अलावा क्षेत्र में गंदगी फैलाने पर 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई। प्रशासन ने साफ किया है कि चारधाम और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शहर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।
अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर निगम एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!