अवैध खनन पर लक्सर में क्रेशरों पर प्रशासन सख्त, एक स्टोन क्रेशर किया सीज, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

लक्सर / हरिद्वार। जनपद व तहसील हरिद्वार के भोगपुर क्षेत्र में अवैध खनन की कार्यवाही के बाद गुरुवार को खनन विभाग और लक्सर तहसील प्रशासन ने लक्सर क्षेत्र के किसान, गणपति और लिम्ब्रा स्टोन क्रेशरों की जांच की, साथ ही अन्य कार्यवाही/ अवैध खनन/ भंडारण की सूचनाओ के संदर्भ में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा प्राप्त निर्देशो के क्रम की कार्यवाही की गई।

जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा हाल ही में वर्षाकाल को देखते हुय खनन बंदी के निर्देश जारी किये जाने के बाद भी अवैध खनन/ भंडारण की शिकायत  प्राप्त हो रही है, जिसके क्रम में तहसील लक्सर के क्रेशरों/ भंडारणों में अवैध-खनन की शिकायतों के कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी द्वारा खनन एवं राजस्व विभाग को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में गुरुवार को खनन विभाग द्वारा लक्सर प्रशासन के साथ संयुक्त दल ने तीन क्रेशरों किसान, गणपति और लिम्ब्रा की जांच की, तथा किसान क्रेशर में अवैध खनन/ अवैध भंडारण सामग्री / शिकायत की पुष्टि पाए जाने पर किसान स्टोन क्रेशर को अग्रिम आदेश तक सीज कर दिया गया साथ ही अर्थदंड/भारी जुर्माना भी लगाया गया।


अन्य क्रेशरों की जांच में अवैध खनन/ भंडारण की पुष्टि नही हुई।
लक्सर में स्वीकृत गुरूकपा नाम के रिटेल भंडारण में भी अवैध भंडारण की पुष्टि पाए जाने पर भारी अर्थदंड/ जुर्माने की कार्यवाही अमल में लाई गई है।
जांच दल द्वारा अन्य मामले में मेहतोली ग्राम की निवासी से हरियाणा के निवासी व्यक्ति मनजीत के नाप भूमि में अवैध खनन पाए जाने पर भी भारी जुर्माने / अर्थदंड की कार्यवाही अमल में लाई गई है।

खान अधिकारी रवि नेगी एवम प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा स्टोन क्रेशरों एवम अवैध भंडारित उपखनिज पाए जाने पर कार्यवाही लगातार किये जाने से पुनः खनन माफियाओं के हौसले पस्त हो रहे हैं।
खनन अधिकारी का दोबारा कथन है कि वर्षाकाल अवधि हो या ना हो क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध खनन/ भंडारण अथवा परिवहन के मामलों में किसी भी अवैध खननकर्ता को बख्शा नही जायगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!