Home / मुख्य ख़बर / हरिद्वार में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, पैनिक बुकिंग से बचें -जिला पूर्ति अधिकारी।

हरिद्वार में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, पैनिक बुकिंग से बचें -जिला पूर्ति अधिकारी।

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
जारी प्रेस नोट के अनुसार वर्तमान में गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस के 20,590 सिलेंडर तथा व्यावसायिक गैस के 5,058 सिलेंडर उपलब्ध हैं। पिछले दिन घरेलू गैस के 11,850 सिलेंडर प्राप्त हुए, जिनमें से 10,380 सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है।
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार लगातार की जा रही है। एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जनपद में लगातार निरीक्षण और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अब तक गैस गोदामों में 430 निरीक्षण तथा 185 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा चुकी है।
प्रेस नोट में बताया गया कि कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि 92 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त जिले में 17,300 पीएनजी कनेक्शन उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। आम जनता से अपील की गई है कि जिन क्षेत्रों से पीएनजी लाइन गुजर रही है, वहां के निवासी घरेलू पीएनजी कनेक्शन अवश्य लें। इसके लिए नेचुरल गैस के प्रबंधक प्रियांश बलियान (9953909486) एवं प्रिंस सागर (7078288814) से संपर्क किया जा सकता है।
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए पैनिक बुकिंग से बचें और केवल आवश्यकता अनुसार ही गैस रिफिल बुक कराएं, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!