जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में पॉड टैक्सी (पी.आर.टी.) परियोजना के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में गुरुवार को कैम्प कार्यालय में पॉड टैक्सी (पी.आर.टी.) परियोजना के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में मैट्रो रेल परियोजना के अधिकारियों ने पॉड टैक्सी (पी.आर.टी.) परियोजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिलाधिकारी ने पॉड टैक्सी (पी.आर.टी.) परियोजना के सम्बन्ध में विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया तथा कुछ बिन्दुओं पर यथाशीघ्र स्थिति स्पष्ट करने के लिये मैट्रो रेल परियोजना के अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.एल. शाह, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, पीडी एनएचआई पी.एस. गुसाईं, ईई यूपीसीएल एस.एस. उस्मान, मेट्रो परियोजना से जयनन्दन सिन्हा, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!