Home / मुख्य ख़बर / जंगल से निकलकर सुखी नदी में आ धमका हाथियों का झुंड, देखें वीडियो…

जंगल से निकलकर सुखी नदी में आ धमका हाथियों का झुंड, देखें वीडियो…

हरिद्वार। हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित सुखी नदी में जंगल से निकलकर हाथियों झुंड आ धमका। झुंड में शामिल तीन नन्हे हाथी अठखेलियां करते नजर आए। हाथियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने यह नजर अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि सुखी नदी में नौ हाथी घूमते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे खास कि झुंड में शामिल तीन नन्हे हाथी खूब अठखेलियां कर रहे हैं। गौरतलब है कि खड़खड़ी क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से सटा हुआ है और अक्सर जंगली हाथी आबादी में घुसते नजर आते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!