हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार योग ग्राम में ऑनलाइन कॉटेज बुक कराने के नाम पर बरेली के अपर जिला जज कृष्ण चंद्र सिंह से 42 हजार रुपये ठग लिए गए। जिसको लेकर बरेली शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ऑनलाइन योग ग्राम में कॉटेज की उपलब्धता देखने के लिए अपर जिला जज को एक मोबाइल नंबर मिला। बात करने पर 11 से 20 जून तक कॉटेज उपलब्ध बताया गया। किराया जमा करने के लिए एक खाता नंबर दिया गया, लेकिन वह अकाउंट फोन-पे से नहीं जुड़ा था। जिसके बाद दूसरा खाता नंबर दिया गया, जिसमें उन्होंने 42 हजार छह सौ रुपये जमा कर दिए। रकम जमा करने पर बुकिंग का मैसेज नहीं आया बैंक में पता करने पर उक्त खाता में जमा नकदी निकाल ली गई थी। जिसके बाद बरेली शहर कोतवाली में ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
