धूूमधाम से मनाया गया ओम ग्रुप ऑफ काॅलेज में 17वां स्थापना दिवस…

हरिद्वार। सोमवार को ओम सोशल एवं वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा स्थापति ओम ग्रुप ऑफ काॅलेज में 17वां स्थापना दिवस धूूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ कु. विशाखा, कु. वंशिका द्वारा गणेश वंदना द्वारा सामुहिक रूप से गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना कर अतिथियों के सम्मान में स्वागतगीत प्रस्तुत किया गया। समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर पटका पहनाकर एवं शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ महामण्डलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जूना अखाड़ा एवं मुख्य अतिथि प्रभारी भाजपा उत्तराखण्ड दुष्यंत गौतम, अध्यक्ष भाजपा उत्तराखण्ड महेन्द्र भट्ट, विधायक मदन कौशिक, विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक सुरेश राठोर, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, प्रो. यू.एस. रावत, हेमवंती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय श्रीनगर के पूर्व कुलपति प्रो. एम.एस.एम. रावत, हिमालयन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. जे.पी. पचैरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनेक गीत प्रस्तुत किये गये। वंशिका द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी नृत्य तथा छात्र-छात्राओं के पंजाबी नृत्य पर दर्शकों ने खूब ताली बजायी।

मुख्य अतिथि प्रभारी भाजपा उत्तराखण्ड दुष्यंत गौतम ने काॅलेज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाज के प्रति संवदेना और परोपकार की सोच से मुनीश कुमार सैनी द्वारा वर्ष 2006 में ‘ओम सोशल एंड वेलफेयर ट्रस्ट’ की स्थापना की गई। संस्थान की कोषाध्यक्ष श्रीमती विभा सैनी और नेहा अग्रवाल द्वारा काॅलेज के विकास मे योगदान दिया गया है। स्थापना के एक वर्ष के बाद ट्रस्ट द्वारा गांव-पंचायनपुर, जिला हरिद्वार में गुणवत्तापूर्वक तथा उत्कृष्ट उच्च शिक्षा प्रदान करने एवं शोधात्मक कार्यो हेतु, ओम ग्रुप ऑफ काॅलेजस की स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी। ओम ग्रुप ऑफ काॅलेजस द्वारा गत वर्षों में चिकित्सा, इंजीनियरिंग, अध्यापक शिक्षण और मैनेजमेंट के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। संस्थान का उद्देश्य न केवल रोजगार पूरक शिक्षा के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। अपितु उन्हें सुनहरें भविष्य के लिए विभिन्न प्रकार की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए उन्नति के पथ पर अग्रसर होने के लिए तैयार करना भी है।

ट्रस्ट के द्वारा सर्वप्रथम ओम बायोसाइंस एण्ड फार्मा काॅलेज की स्थाना वर्ष 2007 में मात्र 60 विद्यार्थियों के साथ की गई थी। वर्ष 2008 में महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु क्षेत्र में प्रथम महिला मैनेजमेंट संस्थान स्थापित किया गया इसके बाद वर्ष 2009 में डी.फार्मा वर्ष 2010 में पाॅलिटेक्निक डिप्लोमा, 2012 में शिक्षक प्रशिक्षण हेतु बी.एड. कोर्स की स्थापना तथा 2016 में नर्सिंग कोर्स के अलावा ओम आयुवेर्दिक मेडिकल काॅलेज, रिसर्च सेंटर एण्ड हाॅस्पिटल की स्थापना की गई। वर्तमान में संस्थान के द्वारा 06 काॅलेजों का संचालन किया जा रहा है जिसमें साथ पाठ्यक्रमों में लगभग 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं पठन-पाठन कर रहे हैं। मुझे ये बताते हुए अति उत्साह एवं हर्ष हो रहा है कि संस्थान के पूर्व छात्र राज्य एवं राज्य के बाहर सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय/प्रशासकीय पदों पर सेवाएँ प्रदान कर रहे है।

जैसे कि आपको विदित है कि ओम सोशल एंड वेलफेयर ट्रस्ट का मूल उद्देश्य समाज का कल्याण करना है इसी उद्देश्य से संस्थान द्वारा समाज को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं प्रदान हेतु 100 बेड वाले मल्टी स्पेशलिटी हाॅस्पिटल की स्थापना की गई जिससे हरिद्वार के इस सुदूर क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो पा रही हैं। ट्रस्ट के द्वारा परोपकार के उद्देश्य से कोविड 19 महामारी के समय में सरकार एवं क्षेत्र के जरूरत मंद निवासियों को निःशुल्क आइसोलेशन बिस्तरें, ऑक्सिजन वाले बिस्तरों, एम्बुलेंस की सुविधाओं के अतिरिक्त कोविड 19 की जाँच के लिए कोविड 19 आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट की सुविधा प्रदान के लिए अस्पताल के द्वारा खोल दिए गए थे।
शिक्षा के क्षेत्र में 16 वर्ष का उत्कृष्ट योगदान देने के उपरांत अब ट्रस्ट अतिशीघ्र श्री ओम विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रहा है। मुनीश कुमार सैनी की दृष्टि में विश्वविद्यालय से ना केवल क्षेत्र के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी, वैज्ञानिक एवं शोध पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त होगी अपितु युवाओं के लिए रोजगार सृजन का कार्य भी होगा। विश्वविद्यालय की स्थापना के उपरान्त क्षेत्र के बुनियादी ढ़ांचे मे भी विकास होगा, होटल उद्योग तथा पर्यटन को भी बढावा मिलेगा।

इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि महेन्द्र भट्ट अध्यक्ष भाजपा उत्तराखण्ड ने कहा कि काॅलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायी है। उन्होने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को अपने सामाजिक और नैतिक मूल्यों को समझना चाहिए। उनकी रक्षा करना आपका कर्तव्य बनता है। अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि काॅलेज ने अपने 16वें वर्ष में हमेशा ऊंचाई को छुआ है। उन्होने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से आवाहन किया कि अब राज्य देश के बाद विश्वस्तर पर अपनी पहचान बनानी है।

काॅलेज के अध्यक्ष मुनीश कुमार सैनी ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त सम्मानित अभिभावक गण अपने बच्चों को राष्ट्रीय भक्ति एवं समाज सुधारक विजयारोपण करें। बच्चों को धूम्रपान-नशा तथा मोबाइल के अधिक प्रयोग से बचाएं। उन्होंने कहा कि यहां अत्यंत पिछडा क्षेत्र है, यहां सुविधाओं का अभाव है, हमारा विगत वर्षो से यही प्रयास है, कि हम सब मिलकर इस क्षेत्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि हम अपनी स्थिति के अनुसार इस क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम बच्चों में उत्तम शिक्षा एवं अच्छें संस्कार देकर देश का अच्छा नागरिक बनाने को प्रतिबद्ध है, साथ ही उन्होंने बालिका शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि बालिका दो परिवार को शिक्षित करती हैं। उन्होंने अपने काॅलेज के कार्यो पर प्रकाश डाला, उपस्थित जनसमूहों को धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुनीश कुमार सैनी के पिता मुंशी बलवीर सिंह सैनी जिन्होने कई उच्च शिक्षण संस्थानों को जनपद हरिद्वार में स्थापित किया। वर्तमान में आप सैनी आश्रम ज्वालापुर एवं सैनी सभा हरिद्वार के संरक्षक भी हैं।

संस्थान के डायरेक्टर एकेडमिक डाॅ. आदेश आर्य, रजिस्ट्रार निशा रानी, डाॅ. राजीव तोमर, डाॅ. सुधीर लाड, डाॅ. सरिता आर्य, उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, समय सिंह सैनी (पूर्व प्रधानाचार्य) वर्तमान में जिला महामंत्री संस्कार भारती, चेयरमैन गन्ना सोसायटी सुंदर सिंह सैनी, इंजी. करण सिंह सैनी (बाजूहैडी), के.पी. सिंह सैनी, डाॅ. महिपाल सैनी, मान्य राजकुमार, धर्मपाल सिंह सैनी, प्रधान अनुज सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा पिछडा वर्ग, विनोद कुमार वरिष्ठ भाजपा नेता, आदेश सम्राट, पार्षद सुबोध सैनी (भाजपा) मण्डल अध्यक्ष भाजपा मदन, निर्देश धीमान सलेमपुर, सचिव गुप्ता सोनू धीमान सभी अपने टीम के साथ रियाज अहमद, अकमल, इत्याज अहमद, भाजपा मण्डल अध्यक्ष खानपुर शिवानी, डाॅ. विवेश सैनी, इरफान अहमद, ऋषिपाल चौहान, मुकेश रोड, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, राव कालेखाँ, डाॅ. नागेन्द्र, संजय प्रजापति पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा, सत्यपाल सैनी, नन्दा पंकज, सुशील रावत, सतीश सैनी, अभिनव भाजपा युवा मोर्चा, राजपाल झबरेड़ा, मयंक गोयल, राजकुमार उपाध्याय, श्रीमती राजबाला, पूर्व राज्यमंत्री विरेन्द्र पूल, ध्रुव गुप्ता, मास्टर रजनीश सैनी, प्रदेश अध्यक्ष देवभूमि जागृति मंच, जयपाल सिंह सैनी पूर्व चेयर मैन, अमर सिंह सैनी, सचिव किशनपुर से, महक सिंह, साहब सिंह सैनी शिक्खर से। मुनेश सैनी द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
adaxbetgiris.comantalya escortlarantalya travestileridoandırıcı daname bonuzuu zteamdoandırıcı daname bonuzuu zteatem am sikik sokuk sikiş videoФакты об интернет-знакомствах, которых вы не зналиDenamabonzzzi zteam dolandırıcı got heriflergaziantep escortSahabet girişGüvenilir Slot Siteleri ilbet girişgaziantep escortdeneme bonusu veren bahis siteleribahis sitelerideneme bonusubahis siteleribahis siteleribetturkeybetmatikbetgit girişpashacasino girişcasino sitelerikıbrıs escortSahabet güncel giriş adresibetgitbahis siteleribonus veren siteler