हरिद्वार/तुषार

ए . एन .आई (ani) की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने बुधवार को फर्जी नेगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट में 13 यात्रियों को गिरफ्तार किया है यह यात्री देहरादून के क्लेमेंट टाउन से गिरफ्तार किया गया हैं।ए.एन.आई ने यह भी कहा कि जांच के बाद, पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामला दर्ज किया है। अब तक 100 फर्जी आरटी-पीसीआर नकारात्मक रिपोर्ट का पता चला है।
बुधवार को अधिकारियों ने भीड़भाड़ से बचने के लिए मसूरी और नैनीताल की ओर जाने वाले लगभग 8000 वाहनों को वापस भेज दिया। हिल स्टेशनों पर आने वाले पर्यटकों के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए सीमा चौकियां स्थापित की गईं।
