Home / स्वास्थ / कांवड़ यात्रियों की सेवा में रोटरी हरिद्वार को पोंटिका का सहयोग, 3,000 पेन रिलीफ स्प्रे उपलब्ध…

कांवड़ यात्रियों की सेवा में रोटरी हरिद्वार को पोंटिका का सहयोग, 3,000 पेन रिलीफ स्प्रे उपलब्ध…

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान रोटरी हरिद्वार द्वारा संचालित विशाल कांवड़ सेवा अभियान को उद्योग जगत का लगातार सहयोग मिल रहा है। इसी क्रम में पोंटिका कंपनी ने रोटरी हरिद्वार को 3,000 पेन रिलीफ स्प्रे उपलब्ध कराए हैं। इनका उपयोग कांवड़ यात्रियों के लिए संचालित निःशुल्क मेडिकल कैंप में किया जा रहा है।
रोटरी हरिद्वार के सेवा अभियान के तहत अब तक करीब 1.25 लाख जूस की बोतलों का वितरण किया जा चुका है। इससे पहले कोका-कोला कंपनी की ओर से भी अभियान के लिए 8,000 फैंटा की 750 मिलीलीटर बोतलें उपलब्ध कराई गई थीं।
पोंटिका कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए पेन रिलीफ स्प्रे का उपयोग मेडिकल कैंप में थकान, पैरों और मांसपेशियों में दर्द से परेशान कांवड़ यात्रियों को तत्काल राहत देने के लिए किया जा रहा है। इससे लंबी दूरी की पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ राहत भी मिल रही है।
रोटरी हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. नीलमाधब साहू ने पोंटिका कंपनी, कोका-कोला कंपनी एवं अभियान से जुड़े सभी सहयोगी संस्थानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज और उद्योग जगत की सहभागिता से सेवा कार्यों को नई ऊर्जा और मजबूती मिलती है। सामूहिक सहयोग के माध्यम से रोटरी हरिद्वार कांवड़ यात्रियों की सेवा को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा पा रहा है।
उन्होंने कहा कि रोटरी हरिद्वार का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है और इस दिशा में मेडिकल कैंप सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!