Home / स्वास्थ / रोटरी हरिद्वार के वर्ष के अंतिम रक्तदान शिविर में 196 यूनिट रक्त संग्रह, 1000 यूनिट लक्ष्य किया पूरा…

रोटरी हरिद्वार के वर्ष के अंतिम रक्तदान शिविर में 196 यूनिट रक्त संग्रह, 1000 यूनिट लक्ष्य किया पूरा…

हरिद्वार। रोटरी हरिद्वार द्वारा रोटरी वर्ष 2025-26 के अंतिम रक्तदान शिविर का आयोजन सिडकुल स्थित कंपनी में किया गया। शिविर में कंपनी के कर्मचारियों और श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ कंपनी की ओर से जयबीर त्यागी और उनके पुत्र तनुष त्यागी ने रक्तदान कर किया। आयोजन में कंपनी की ओर से विनय कुमार का विशेष सहयोग रहा, जबकि रक्त संग्रहण का कार्य देवभूमि ब्लड सेंटर की टीम ने किया।
रोटरी हरिद्वार के इस वर्ष के अंतिम रक्तदान शिविर में कुल 196 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस अवसर पर रोटरी हरिद्वार के अध्यक्ष रो. डॉ. आलोक सारस्वत ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और इससे अनेक जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है।
रक्तदान समिति के चेयरमैन रो. मनोरंजन सुबुद्धि ने बताया कि रोटरी हरद्वार पिछले चार वर्षों से प्रतिवर्ष 1000 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी संस्था ने अपना 1000 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है।
शिविर के दौरान रोटरी हरिद्वार की ओर से रो. धर्मेंद्र मंधाता, रो. विनय शर्मा और रो. ब्रज मोहन गुप्ता सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
रोटरी हरिद्वार संस्था समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगे भी ऐसे जनहितकारी अभियान निरंतर चलाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!